तमिलनाडु: सेलम जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

तमिलनाडु: सेलम जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

तमिलनाडु: सेलम जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 23, 2022 11:06 am IST

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 23 अगस्त (भाषा) सेलम जिले में एक वैन और बस के बीच टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब वैन सेलम की ओर जा रहे थी, तभी फ्लाईओवर पर आधी रात के बाद विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सेलम के सरकारी मोहन कुमार मंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"