चेन्नई, 29 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को तिरुवरूर निर्वाचन क्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। पार्टी ने रविवार को यह जानकारी दी।
तिरुवरूर, द्रमुक के दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का गृह नगर है।
पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्टालिन द्रमुक और गठबंधन दलों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
मुख्यमंत्री 31 मार्च से दो अप्रैल तक द्रमुक और इसके नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।
भाषा जितेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल