लुधियाणा, 29 मार्च (भाषा) दिग्गज क्यू (स्नूकर और बिलियर्ड्स) खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रविवार को यहां आयोजित 9-बॉल पूल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पीयूष कुशवाहा को हराकर पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
स्नूकर और बिलियर्ड्स में अपनी महारत के लिए मशहूर कई बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने मध्य प्रदेश के खिलाड़ी पर 9-3 से एकतरफा जीत दर्ज की।
पीएसपीबी का प्रतिनिधित्व कर रहे आडवाणी के सामने सेमीफाइनल में कुशल सी और कमल चावला के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता की चुनौती होगी।
दूसरा सेमीफाइनल नितिन शर्मा और एस. श्रीकृष्णा के बीच खेला जाएगा।
चंडीगढ़ के नितिन ने दिल्ली के शोएब खान को 9-6 से हराया, जबकि श्रीकृष्णा ने चंडीगढ़ के सुमित तलवार को 9-3 से मात दी।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता