तमिलनाडु ऐसी सरकार चाहता है जो हर परिवार के लिए काम करे : मोदी

तमिलनाडु ऐसी सरकार चाहता है जो हर परिवार के लिए काम करे : मोदी

तमिलनाडु ऐसी सरकार चाहता है जो हर परिवार के लिए काम करे : मोदी
Modified Date: March 11, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: March 11, 2026 7:40 pm IST

(फोटो सहित)

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), 11 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राज्य में द्रमुक शासन की तीखी आलोचना की और कहा कि लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो हर परिवार के लिए काम करे, न कि केवल एक परिवार के लिए।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोग जानते हैं कि राजग तमिलनाडु में बदलाव ला सकता है।

यह रैली 23 जनवरी के बाद से राज्य में राजग की तीसरी रैली है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) शासन में सब कुछ एक ही परिवार से शुरू और खत्म होता है…2021 में तमिलनाडु की जनता द्रुमक को सत्ता में लायी और इसे जिम्मेदारी के रूप में लेने के बजाय, उन्होंने जनादेश के साथ विश्वासघात किया।’’

उन्होंने राज्य की द्रमुक नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार सभी नदियां समुद्र में जाकर मिलती हैं, उसी प्रकार तमिलनाडु में भ्रष्टाचार का सारा पैसा एक ही परिवार के पास जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि द्रविड़ पार्टी अपने ‘वैज्ञानिक भ्रष्टाचार मॉडल’ के लिए कुख्यात है।

भाषा आशीष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में