दिल्ली में टैक्सी चालक 21 मई से तीन दिन की हड़ताल कर सकते हैं

Ads

दिल्ली में टैक्सी चालक 21 मई से तीन दिन की हड़ताल कर सकते हैं

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 01:13 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 01:13 AM IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) दिल्ली में वाणिज्यिक वाहन चालकों की यूनियन ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर टैक्सी और ऑटो के किराये में वृद्धि की मांग को लेकर 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने की योजना बना रही हैं।

‘ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस’ ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखीं।

चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने कहा, ‘‘सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण चालक अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए, दिल्ली के अन्य संगठनों के समन्वय से चालक शक्ति यूनियन ने 21, 22 और 23 मई को चक्का जाम का आह्वान किया है और इन दिनों वाहन न चलाने की अपील की है।’’

भाषा यासिर पारुल

पारुल