ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए ओडिशा उच्च न्यायालय के तीन न्यायधीशों ने साइकिल चलाई

Ads

ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए ओडिशा उच्च न्यायालय के तीन न्यायधीशों ने साइकिल चलाई

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 01:08 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 01:08 AM IST

कटक, 18 मई (भाषा) ओडिशा उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों ने ईंधन बचाने का संदेश देने के मकसद से सोमवार को यहां साइकिल चलाई।

न्यायमूर्ति सावित्री राठो, न्यायमूर्ति वी नरसिंह और न्यायमूर्ति सिबो शंकर मिश्रा ने कटक में न्यायिक अकादमी से लेकर उच्च न्यायालय परिसर तक साइकिल चलाई, जिससे अधिवक्ताओं, अदालत के कर्मचारियों और निवासियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ।

न्यायिक अकादमी से उच्च न्यायालय परिसर की दूरी एक किलोमीटर से थोड़ी कम है।

हालांकि, न्यायाधीशों ने कोई बयान जारी नहीं किया, लेकिन उनके इस कदम को ईंधन का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन अपनाने की एक अपील के रूप में देखा जा रहा है।

भाषा यासिर पारुल

पारुल