शिक्षकों ने गुरु-शिष्य परंपरा की विरासत को आगे बढ़ाया : रवि

Ads

शिक्षकों ने गुरु-शिष्य परंपरा की विरासत को आगे बढ़ाया : रवि

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 03:26 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 03:26 PM IST

कोलकाता, पांच सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी।

रवि ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि शिक्षक “ज्ञान बढ़ाते हैं, चरित्र का निर्माण करते हैं और पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं।”

उन्होंने राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और एक महान शिक्षक, दार्शनिक और राजनेता बताया।

रवि ने गुरुओं के महत्व को भी रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, “गुरुकुल और गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से गुरुओं ने पीढ़ियों को विद्या, विवेक, धर्म और कर्तव्य का ज्ञान दिया, बुद्धिमत्ता को निखारा, चरित्र का निर्माण किया और उद्देश्य तथा जिम्मेदारी की गहरी भावना पैदा की।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप