गाजियाबाद में इमारत की चौथी मंजिल से ‘‘धक्का दिए जाने से’’ किशोरी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में इमारत की चौथी मंजिल से ‘‘धक्का दिए जाने से’’ किशोरी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में इमारत की चौथी मंजिल से ‘‘धक्का दिए जाने से’’ किशोरी की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: July 17, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: July 17, 2026 9:41 pm IST

गाजियाबाद/लखनऊ (उप्र), 17 जुलाई (भाषा) गाजियाबाद जिले के कौशांबी में एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के बाद 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि कई महीने से उसकी बेटी का पीछा कर रहे एक व्यक्ति ने उसे धक्का दिया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात भौवापुर गांव में हुई किशोरी की मौत के मामले में कथित रूप से शामिल शाहनवाज उर्फ शानू (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सूर्यबली मौर्य के अनुसार, पुलिस को बुधवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक किशोरी इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है।

एसीपी ने बताया कि पुलिस किशोरी को तुरंत दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।

पीड़िता की मां घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शाहनवाज काफी समय से उसकी बेटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आरोपी किशोरी को कथित तौर पर जबरन अपने कमरे में ले गया और जब उसने उसकी हरकतों का विरोध किया तो उसने किशोरी को बालकनी से धक्का दे दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा चंदन आनन्द सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में