आखिर क्यों नहीं जा रहे महीनों से तेजप्रताप अपने घर,जानें सच्चाई

Ads

आखिर क्यों नहीं जा रहे महीनों से तेजप्रताप अपने घर,जानें सच्चाई

  •  
  • Publish Date - December 8, 2018 / 01:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी तलाक की जिद से पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे में उनका परिवार उनसे खफा तो दिख ही रहा है लेकिन यह भी बात सामने आ रही थी कि पिछले एक सप्ताह से ज्यादा हो गए कि तेजप्रताप पटना में ही हैं लेकिन अपनी माँ और भाई बहन से नहीं मिले हैं जिसको लेकर अब एक बात सामने आई है कि तेजप्रताप अपनी मां और भाई तेजस्विनी से मिलना तो चाहते हैं, लेकिन बीच में एक बड़ी अड़चन है और वह अड़चन है उनकी पत्नी ऐश्वर्या जो अभी भी अपने ससुर के घर 10 सर्कुलर रोड में रह रही है।

ऐश्वर्या के साथ तेज का पूरा परिवार खड़ा है जिसको लेकर तेज अपने घर तक नहीं जा रहे हैं।यह भी कहा जा रहा है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और तेजप्रताप यादव की मां अपनी बहू के साथ खड़ी हैं. उनके करीबियों की मानें तो उन्होंने कह दिया है कि मुझे बेटा चाहिए तो बहू भी चाहिए. जाहिर है तेजप्रताप के लिए बड़ी उलझन की स्थिति है क्योंकि वह भी तलाक की जिद पर अड़े हुए है।