करीमनगर (तेलंगाना), तेलंगाना सरकार के एक स्कूल में मध्याह्न भोजन करने के बाद 32 छात्र शुक्रवार को बीमार हो गए।
ये भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस ने पूर्व स्पिनर पर लगाया होटल में बुलाने और गंदे मैसेज करने का आरोप, विवादों से है पुराना नाता
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉक्टर ए. रवीन्द्र रेड्डी ने कहा कि निर्मल जिले के दिम्मादुर्थी गांव स्थित मंडल परिषद अपर प्राइमरी स्कूल के कुल 114 छात्रों ने मध्याह्न भोजन किया था, जिनमें से 32 बीमार हो गए।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल 12 और 17 रुपए सस्ता हुआ डीजल, केंद्र सरकार के बाद इस राज्य की सरकार ने भी दी टैक्स में छूट
उन्होंने बताया कि 32 छात्रों का तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि उनमें से 12 छात्रों को निगरानी में रखा गया है और उन सभी की हालत खतरे के बाहर है।
ये भी पढ़ें : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस का हीरक महोत्सव, मंत्री शिव डहरिया फिल्म सब कमेटी में शामिल
डीईओ की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी मुशर्रफ फारूकी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
डीईओ ने बताया कि जिस एजेंसी को भोजन की आपूर्ति कराने का ठेका दिया गया था, उसका ठेका रद्द कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर के पिता का निधन, टीम छोड़ वापस लौटना पड़ा घर