हैदराबाद, 10 मई (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।
रेड्डी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय गरीबों का कल्याण करेंगे, सभी को न्याय दिलाएंगे और अपने राज्य को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रिय थिरु विजय अवर्गल, राहुल गांधी जी की मौजूदगी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आपको हार्दिक बधाई। हार्दिक शुभकामनाएं।’’
विजय ने रविवार को एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
इस चुनाव में उनकी जीत के साथ ही दक्षिणी राज्य में लगभग 60 वर्षों में पहली बार गैर-द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) और गैर- अन्नाद्रमुक (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम) सरकार का गठन हुआ।
भाषा यासिर दिलीप
दिलीप