निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद तेलंगाना सरकार ने आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए

निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद तेलंगाना सरकार ने आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए

निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद तेलंगाना सरकार ने आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए
Modified Date: October 13, 2023 / 09:12 pm IST
Published Date: October 13, 2023 9:12 pm IST

हैदराबाद, 13 अक्टूबर (भाषा) निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन के आदेश जारी किए।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं आरबीवीआरआर तेलंगाना राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक संदीप शांडिल्य का स्थानांतरण कर उन्हें हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को तेलंगाना सरकार को राज्य के कई शीर्ष पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण करने का आदेश दिया था। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होना है।

आयोग ने हैदराबाद, वारंगल और निजामाबाद के पुलिस आयुक्तों का स्थानांतरण करने और कुछ जिलों में नये पुलिस अधीक्षक पदस्थ करने का आदेश दिया था।

निर्वाचन आयोग के आदेशों के बाद, राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन को अधिसूचित किया है।

तेलंगाना में समीक्षा बैठक के दौरान आयोग ने उल्लेख किया कि कई गैर-कैडर अधिकारी जिला प्रभारी के रूप में पदस्थ हैं जबकि प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के अधिकारियों को गैर महत्वपूर्ण पद दिये गये हैं।

भाषा सुभाष प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में