तेलंगाना सरकार कॉलेज छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर देने पर विचार कर रही: रेड्डी

Ads

तेलंगाना सरकार कॉलेज छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर देने पर विचार कर रही: रेड्डी

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 05:49 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 05:49 PM IST

हैदराबाद, आठ मार्च (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार छात्राओं को ईवी (इलेक्ट्रिक) स्कूटर देने पर विचार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एक ऐसा मंच स्थापित करने पर विचार करेगी, जहां सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई झूठी खबरों के खिलाफ शिकायतें दर्ज की जा सकें।

उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्कूटर वितरित करने का प्रस्ताव सत्तारूढ़ कांग्रेस का एक चुनावी वादा था। हालांकि, इस वित्तीय वर्ष में यह संभव नहीं हो सकता है, लेकिन यह विचारार्थ है।

हैदराबाद को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सराकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (आरएसटीसी) की 2,800 डीजल बसों को हैदराबाद से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है। नौ दिसंबर 2026 तक शहर में एक भी डीजल बस नहीं रहेगी। सरकार डीजल बसों को ईवी एसी बसों से बदल रही है।

भाषा

प्रचेता सुभाष

सुभाष