आदिवासी महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें, वनकर्मियों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिए जांच के आदेश
आदिवासी महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया
हैदराबाद, (भाषा) तेलंगाना की अनुसूचित जनजाति, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि भद्रदरी-कोठागुडम जिले में कथित तौर पर, कुछ वन बीट-गार्ड द्वारा तीन आदिवासी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक तरीके से पेश आने की खबरों की जांच की जाए।
यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित 25 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, सीएम शिवराज के खिलाफ किया था प्रदर्शन
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राठौड़ ने अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की जांच करने को कहा है।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन और ओपन बुक सिस्टम पर परीक्षा कराने की मांग, NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया जल सत्याग्रह
मंत्री ने कहा कि आजीविका के लिए वन में जाने वाले आदिवासियों के साथ इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: टीबी, कैंसर, अस्थमा से पीड़ित पुलिसकर्मियों को नहीं भेजा जाएगा भीड़भाड़ वाले इलाकों में, आदेश जारी

Facebook


