तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नये मामले सामने आये

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नये मामले सामने आये

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: September 26, 2021 8:52 pm IST

हैदराबाद, 26 सितंबर (भाषा) तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 6,65,068 हो गयी है । राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है, और राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या 3,912 पर स्थिर है।

इसमें कहा गया है कि 259 संक्रमित संक्रमण से ठीक हुये हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 6,56,544 पर पहुंच गयी है।

इसके अनुसार प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4612 है ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में