कठुआ में पकड़ा गया आतंकवादियों का मददगार

Ads

कठुआ में पकड़ा गया आतंकवादियों का मददगार

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 01:58 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 01:58 PM IST

जम्मू, 30 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने में मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान हाजी मोहम्मद लतीफ के रूप में हुई है। वह कठुआ जिले का निवासी है।

अधिकारियों के अनुसार, विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों के मददगार को गिरफ्तार किया।

आरोपी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी नेटवर्क से जुड़ा है और पिछले कई वर्षों में एक दर्जन से अधिक आतंकवादियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने में उसकी कथित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कई वर्षों से पाकिस्तानी संचालकों के संपर्क में था और घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को साजो-सामान और रसद संबंधी मदद मुहैया कराता था।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव