द ग्रेट इंडियन फिल्म एंड लिटरेचर फेस्टिवल का समापन, जानेमाने युवा कलाकारों ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी
द ग्रेट इंडियन फिल्म एंड लिटरेचर फेस्टिवल का समापन, जानेमाने युवा कलाकारों ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी
रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 2 दिवसीय द ग्रेट इंडियन फिल्म एंड लिटरेचर फेस्टिवल सीजन-2 का रंगारंग समापन हो गया। गोयल टीएमटी, दैनिक भास्कर और डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय जिफलिफ के पहले दिन फिल्म, साहित्य, म्यूजिक और हिंदी-उर्दू कहानियों को जुदा अंदाज में पेश करने वाले यंग आर्टिस्ट रूबरू हुए।
ये भी पढ़ें:एकात्म परिसर में ‘मैं भी चौकीदार ‘मुहिम के तहत पीएम मोदी का संवाद सुना गया
रायपुर में जिफलिफ का यह दूसरा एडिशन है। जहां फिल्म और लिटरेचर की दुनिया से जुड़े यंग आर्टिस्ट शामिल हुए। इस बार जिफलिफ नए कॉन्सेप्ट और एलीमेंट के साथ रायपुरियंस से रूबरू हुआ। जिसमें फिल्म जगत के साथ साहित्य और लेखन की दुनिया के जानेमाने युवा कलाकार भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट में 21 विपक्षी पार्टियों की याचिका पर सुनवाई आज, ”50 फीसदी
जिफलिफ में लोगों को उर्दू स्टोरी टेलिंग यानी दास्तानगोई, हिंदी स्टोरी प्ले जैसे इवेंट में शामिल होने का मौका मिला। वहीं अभिजीत गांगुली की स्टैंड अप कॉमेडी ने लोगों को जमकर गुदगुदाया। इसके साथ ही नीरज आर्य के कबीर बैंड की जबरदस्त प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Facebook


