दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 4, 2021 6:05 am IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से पांच डिग्री नीचे रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सापेक्षिक आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। दोपहर या शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है, जबकि 500 से ज्यादा का एक्यूआई अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है।

भाषा

गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में