सेल्फी के शौकीनों का नया ठिकाना दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूज़ियम

Ads

सेल्फी के शौकीनों का नया ठिकाना दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूज़ियम

  •  
  • Publish Date - December 2, 2017 / 02:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

दिल्ली। सेल्फी एक ऐसा ट्रेंड है, जो हर गुजरते दिन के बाद घटने के बजाय पॉपुलर ही होता चला जा रहा है। हर कोई चाहता है कि किसी ख़ास सेलिब्रिटी के साथ उसकी एक सेल्फी ज़रूर हो। अब ये तो ज़रूरी नहीं कि हर किसी को अपना ये शौक पूरा करने का मौका मिल ही जाए, लेकिन हम आपको बताते हैं, एक ऐसा ठिकाना, जो बिल्कुल नया है और जहां आप हर क्षेत्र की चुनिंदा हस्तियों के साथ सेल्फी की ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। 

जी हां, देश की राजधानी दिल्ली के दिल यानी कनाट प्लेस में खुल गया है मैडम तुसाद म्यूज़ियम, जहां आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर या फिर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ सेल्फी ले सकते हैं। अगर आप ऑल टाइम ग्रेट ऑलराउंडर कपिलदेव या उड़नसिख मिल्खा सिंह के फैन हैं, तो वो भी इस म्यूज़ियम में आपका इंतजार कर रहे हैं।

भारत के इस पहले और दुनिया के 23वें मैडम तुसाद संग्रहालय में 50 चुनिंदा हस्तियों के पुतले हैं। खूबसूरती की मल्लिका मधुबाला और एंजेलिना जोली, मशहूर गायिका आशा भोंसले, जस्टिन बीबर भी यहां हैं। मोम के पुतलों को बिल्कुल सजीव रूप दिया गया है, जिन्हें आप देखना ही नहीं बल्कि छूने को भी मचल उठेंगे। वैसे अगर आपका भी दिल चाहे तो इन स्टैच्यू को छूकर भी देख सकते हैं क्योंकि मैडम तुसाद म्यूज़ियम की ये खासियत है।