दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेन ट्यूमर सर्जरी मुंबई में हुई, निकला 1.8 किलो का ट्यूमर

Ads

दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेन ट्यूमर सर्जरी मुंबई में हुई, निकला 1.8 किलो का ट्यूमर

  •  
  • Publish Date - February 24, 2018 / 11:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी मुंबई में हुई. इस सर्जरी में 31 वर्षीय कपड़ा विक्रेता के सिर से 1.873 किलो का ट्यूमर निकाला गया. मुंबई के नायर अस्पताल में हुई इस सर्जरी से उत्तरप्रदेश के रहने वाले  संतलाल पाल को डॉक्टरों ने नई ज़िंदगी दी है। 

यह भी पढे़ं – शादी के तोहफे ने दुल्हे की जान ली, दुल्हन की हालत गंभीर

ख़बरों के अनुसार, संतलाल पाल पिछले 3 साल से ट्यूमर से पीड़ित था और इस दौरान उनके सिर का ट्यूमर लगातार बड़ा आकार ले रहा था. पहले कुछ समय तक वाराणसी और इलाहाबाद में चले इलाज के बाद डॉक्टर्स ने कोई ख़तरा न लेते हुए उसे मुंबई रेफ़र कर दिया. आपको बता दें कि संतलाल पाल की सर्जरी को करीब 7 घंटे बाद सफ़लतापूर्वक अंजाम दिया गया. सर्जरी के बाद दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा ब्रेन ट्यूमर था, जिसका वजन 1.873 किलो है. कहा जा रही है कि इससे कुछ इसी प्रकार के केस में 1.4 किलो का ट्यूमर सिर से अलग किया गया था.  

यह भी पढे़ं – छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे बच्चे, तभी स्कूल में घुसी बेलगाम बोलेरो, 9 की मौत

डॉक्टर्स ने इस सर्जरी को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि ऑपरेशन काफ़ी जोख़िम भरा था, क्योंकि संतलाल का ट्यूमर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा था. CT स्कैन और MRI करने पर पता चला कि उसकी खोपड़ी में 30x30x20 तक सूजन थी. इसके अलावा सर्जरी के वक़्त बड़े पैमाने पर खून की ज़रूरत थी. सारी जांच होने के बाद बीती 14 फरवरी को डॉ. त्रिमूत्री नंदकरणी और उनकी 5 सदस्यीय टीम ने संतलाल के ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया और उसमें कामयाब रहे।

 

 

 

अर्जुन सिंह, IBC24