बटाला ग्रेनेड हमले के सिलसिले में तीसरा आरोपी पकड़ा गया

Ads

बटाला ग्रेनेड हमले के सिलसिले में तीसरा आरोपी पकड़ा गया

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 01:19 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 01:19 PM IST

चंडीगढ़, आठ अगस्त (भाषा) पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने एक अगस्त को बटाला में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में एक और आरोपी को पकड़ लिया है।

इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। इससे पहले, दो नाबालिगों को पकड़ा गया था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बटाला ग्रेनेड हमले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ ने बटाला पुलिस के साथ एक संयुक्त खुफिया अभियान में तीसरे आरोपी को पकड़ लिया है। वह कथित तौर पर पुर्तगाल स्थित बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) मास्टरमाइंड द्वारा संचालित आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का गुर्गा है।’’

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक अगस्त को बटाला के अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हुए हमले में शामिल था। इस हमले को पुर्तगाल में बैठे उनके आका के निर्देश पर अंजाम दिया गया था।

यादव ने कहा कि इस घटना के बाद आरोपी छिप गया था और पूरे पंजाब में पुलिस प्रतिष्ठानों पर इसी तरह के हमलों की कथित तौर पर साजिश रच रहा था।

उन्होंने कहा कि इस साजिश में शामिल पूरे आतंकी नेटवर्क को बेनकाब करने, विदेशी आका और स्थानीय मददगारों की पहचान करने तथा सभी तरह के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र

शीर्ष 5 समाचार