कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत, 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 120 से ज्यादा केस आए सामने

कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत, 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 120 से ज्यादा केस आए सामने

कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत, 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 120 से ज्यादा केस आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 17, 2020 6:34 am IST

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पीड़ित 64 साल के एक बुजुर्ग शख्स ने दम तोड़ दिया। भारत में कोरोना से यह तीसरी मौत है। वहीं जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 120 से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 103 लोग कोरोना की चपेट में है। जबकि 22 विदेशी नागरिक है। इसके अलावा 13 मरीज स्वास्थ्य होकर लौट गए हैं।

Read More News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी क्रिमिनल ट्रायल की सुनवाई, पक्षका…

बताते चले कि मया नगरी मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गया है। मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है।

Read More News: कांग्रेस विधायक को पेश करने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर, .

सबसे पहले देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से पीड़ित शख्स की मौत की खबर आई। इसके बाद 10 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी। अब आज महाराष्ट्र में 64 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा है।

Read More News: सिंधिया समर्थक विधायकों से मिलने के लिए कर्नाटक कांग्रेस की रणनीति, होटल के ब…


लेखक के बारे में