लॉकडाउन में छूट पड़ेगी भारी, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर तय, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जताई चिंता

Ads

लॉकडाउन में छूट पड़ेगी भारी, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर तय, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जताई चिंता

  •  
  • Publish Date - July 12, 2021 / 02:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

Third wave of corona in India

 

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार कम होने के बाद कई राज्यों में प्रदेश में अनलॉक कर दिया है। लेकिन जहां संक्रमण अधिक है, वहां पाबंदियां लगातार जारी है। इसी बीच कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने चिंता जाहिर की है। आईएमएस ने कहा है कि संक्रमण की तीसरी लहर तय है और लॉकडाउन में छूट भारी पड़ सकती है। महामारी के प्रसार को रोकने वाले प्रतिबंधों को ज्यादा ढील नहीं देने की अपील की है।

Read More: रायपुर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस को देख दूसरे माले से कूद गई युवती, 7 लड़कियां और 2 पुरुष दलाल गिरफ्तार

आईएमए ने कहा है कि अभी हमें तीसरी लहर के लिए खासा चौकन्ना रहने की जरूरत है। कोरोना वायरस के साथ पिछले डेढ़ साल से चल रही लड़ाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बीमारी को जड़ से मिटाने का एक ही तरीका है वो है ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन। वहीं IMA ने चिंता जाहिर करते हुए ये भी कहा कि अभी कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कम ही हुआ है कि देश के कई हिस्सों में “सरकार और जनता दोनों ही आत्मसंतुष्ट हो गई है और COVID प्रोटोकॉल का पालन किए बिना सामूहिक समारोहों में भाग लेना शुरू कर दिया गया है।

Read More: 9 अगस्त से शुरु होगा विधानसभा का मानसून सत्र, देखें शेड्यूल, इधर नगरीय प्रशासन विभाग ने की समीक्षा बैठक