यूट्यब चैनल के माध्यम से महिला की लज्जा भंग करने पर तीन अभिनेता-अभिनेत्रियों पर मामला दर्ज

यूट्यब चैनल के माध्यम से महिला की लज्जा भंग करने पर तीन अभिनेता-अभिनेत्रियों पर मामला दर्ज

यूट्यब चैनल के माध्यम से महिला की लज्जा भंग करने पर तीन अभिनेता-अभिनेत्रियों पर मामला दर्ज
Modified Date: October 12, 2024 / 03:31 pm IST
Published Date: October 12, 2024 3:31 pm IST

कोच्चि, 12 अक्टूबर (भाषा) अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से एक महिला कलाकार की कथित रूप से लज्जा भंग करने को लेकर तीन मशहूर मलयालम अभिनेता-अभिनेत्रियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि टेलीविजन-सिनेमा अभिनेत्री बीना एंटनी, उनके अभिनेता पति मनोज और अभिनेत्री स्वासिका पर सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से उक्त महिला की कथित रूप से ‘लज्जा भंग करने’ को लेकर मामले दर्ज किये गये हैं।

नेदुम्बस्सेरी पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता वह इंसान है जिसने न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट जारी होने के बाद हाल में मलयालम सिनेमा के कुछ प्रमुख अभिनेताओं के खिलाफ आरोप लगाए थे। उसके बाद उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ शिकायत में, उसने आरोप लगाया कि बीना एंटनी, मनोज और स्वासिका ने प्रतिशोध की भावना से अपने यूट्यूब चैनलों के माध्यम से उसका अपमान किया क्योंकि उसने प्रमुख अभिनेताओं के खिलाफ आरोप लगाए थे।’’

पुलिस ने कहा कि तीन कलाकारों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 79 के तहत मामले दर्ज किये गये हैं और इस धारा का संबंध ‘किसी महिला की लज्जा भंग करने की मंशा से अभिव्यक्त शब्द या भाव-भंगिमा’ से है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में