जिला बदर आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

जिला बदर आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

जिला बदर आरोपी सहित तीन गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: December 20, 2021 8:11 pm IST

नोएडा (उप्र), 20 दिसंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले से पुलिस ने जिला बदर किए गए कथित बदमाश सहित तीन आरोपियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा फेस-2 थाना पुलिस ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर जिला बदर बदमाश राकेश को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी तमंचा व कारतूस मिला।

उन्होंने बताया कि जारचा थाना पुलिस ने राजेंद्र व देवी नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देसी तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद किया गया है।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में