आग लगाकर परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में विधायक के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

Ads

तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और कथित सुसाइड नोट में एक विधायक के बेटे का नाम लिखे होने के बाद उसके खिलाफ FIR दर्ज की गयी है।

  •  
  • Publish Date - January 4, 2022 / 12:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

हैदराबाद, (भाषा) तेलंगाना के भद्राद्री-कोठागुडम जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और कथित सुसाइड नोट में एक विधायक के बेटे का नाम लिखे होने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़ें:  2011 में वर्ल्ड कप जिताने वाले इस खिलाड़ी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बनाए जा सकते हैं इस टीम के हेड कोच

पुलिस ने सोमवार को बताया कि परिवार में माता-पिता और उनके दो बच्चों ने रविवार रात को खुद को जलाकर कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। उनमें से एक लड़की 80 प्रतिशत तक झुलस गयी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य की मौत हो गयी है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! महज 1122 रुपए में हवाई सफर करने का मौका, इन शहरों की कर सकते हैं यात्रा, जानिए कब तक है ये ऑफर

लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। कथित सुसाइड नोट में परिवार के मुखिया की मां, बहन और एक स्थानीय विधायक के बेटे के नाम हैं।

यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में सीएम, मैराथन समीक्षा.. बदलेगी तस्वीर! 7 जनवरी तक चलेगा बैठकों का दौर, मंत्रियों के काम का भी होगा आकलन