सड़क हादसे में तीन की मौत, चार अन्य घायल

Ads

सड़क हादसे में तीन की मौत, चार अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - January 2, 2023 / 04:07 PM IST,
    Updated On - January 2, 2023 / 04:07 PM IST

जयपुर, दो जनवरी (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।

उसके मुताबिक हनुमानगढ़ और रावतसर के बीच नौरंगदेसर के पास एक ट्रक ने एक ऐसे बाइक को टक्कर मार दी जिसे बदल कर छोटी ट्राली का रूप दिया गया था। उनके अनुसार इस बाइक-ट्रॉली से सात लोग खेत्रपाल बाबा के दर्शन कर पंजाब के फिरोजपुर लौट रहे थे।

पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी रमेश माचरा ने कहा, ‘हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं। वे खेत्रपाल बाबा के यहां मत्था टेकने आए थे।’

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गुरचरण सिंह (22), गुरविंदर सिंह (23) और बिंदर सिंह (24) के रूप में हुई है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार