कार और बाइक की भिडंत में तीन की मौत

Ads

कार और बाइक की भिडंत में तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - February 19, 2022 / 03:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

जयपुर, 19 फरवरी (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेजगति की अनियंत्रित कार और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रि कार खंभे से टकरा गई।

पुलिस जांच अधिकारी शंभूसिंह ने शनिवार को बताया कि उदयपुर-नाथद्वारा राजमार्ग पर ओडन के पास एक बाइक को टककर मारने के बाद तेज गति अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अमित राजघर (30), ओम प्रजापत (14) की मौत हो गई। कार में सवार संदीप पालीवाल (38) के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिये गये है। इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज बिहारी सुरेश

सुरेश