मध्यप्रदेश के गुना में पुलिया से टकराकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल

Ads

मध्यप्रदेश के गुना में पुलिया से टकराकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल

  •  
  • Publish Date - October 25, 2024 / 08:23 PM IST,
    Updated On - October 25, 2024 / 08:23 PM IST

गुना, 25 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक गाय को बचाने के चलते कार पुलिया से टकराकर खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार देर रात आगरा-बैतूल रोड पर रुठियाई कस्बे के पास हुई।

उन्होंने बताया कि गाय को बचाने के लिए कार पुलिया से टकरा गई और खाई में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि बचाव दल और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा पीड़ितों को कार से बाहर निकाला।

धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रोहित श्रीवास्तव (31), लखन शर्मा (35) और अजय चिड़ार (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा

सं, दिमो, रवि कांत

रवि कांत