जयपुर, 23 जनवरी (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में एक दलित की शादी समारोह में तीन दलित सदस्यों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात मालाखेडा इलाके में शादी पार्टी के बाद लौट रहे एक वाहन को आरोपियों ने रोका और तीन लोगो के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि धक्का-मुक्की में उन्हें हल्की चोटे आई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी तक इस मामलें में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
भाषा कुंज संतोष
संतोष