मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार

Ads

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 23, 2025 / 09:01 AM IST,
    Updated On - July 23, 2025 / 09:01 AM IST

इंफाल, 23 जुलाई (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में विभिन्न स्थानों से प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगठन के एक सदस्य को रविवार को चिंगमेइरोंग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उसके खुलासे के आधार पर प्रतिबंधित संगठन के दो अन्य सदस्यों को भी उसी दिन हाओरांग केइरेल माखा लेइकाई और लामशांग ताओथोंग अयुंगबा ममांग लेइकाई स्थित उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाश अभियान चला रहे हैं।

मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में मई 2023 से 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

भाषा

सिम्मी खारी

खारी