गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के तीन नये मामले

गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के तीन नये मामले

गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के तीन नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: November 29, 2021 2:12 pm IST

नोएडा, 29 नवंबर (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को डेंगू के तीन मामले सामने आए। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान एलाइजा जांच में तीन नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि डेंगू के छह मरीजों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक 639 मरीज डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं।

भाषा सं नेहा

नेहा


लेखक के बारे में