पूर्वी दिल्ली में आग लगने की घटना में तीन लोग झुलसे

पूर्वी दिल्ली में आग लगने की घटना में तीन लोग झुलसे

पूर्वी दिल्ली में आग लगने की घटना में तीन लोग झुलसे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 3, 2021 10:05 am IST

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में रविवार सुबह एक गेस्टहाउस में आग लगने की घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिजली के मीटर में आग लग गई थी जिसके बाद यह गेस्टहाउस के रिसेप्शन, लॉबी और अन्य हिस्से में फैल गई। हालांकि सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पांच मंजिला गेस्टहाउस को दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिले बगैर ही चलाया जा रहा था।

भाषा सुरभि गोला

गोला


लेखक के बारे में