जनपद गौतम बुद्ध नगर में तीन लोगों ने की आत्महत्या

जनपद गौतम बुद्ध नगर में तीन लोगों ने की आत्महत्या

जनपद गौतम बुद्ध नगर में तीन लोगों ने की आत्महत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: January 27, 2021 9:41 am IST

नोएडा, 27 जनवरी (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक महिला समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय मनीषा ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान चल रही थीं।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र स्थित एक आटा कंपनी में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक देशराज ने 26 जनवरी को पंखे से फांसी लगाकार कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव मलकपुर में रहने वाले 31 वर्षीय संजय ने फांसी लगाकार कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। भाषा स्नेहा

स्नेहा


लेखक के बारे में