Road Accident: आपस में टकराए दो बाइक और तीन वाहन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, वीडियो देखकर दहल जाएगा आपका दिल

Ads

Road Accident in Odisha : आपस में टक्कराए दो बाइक और तीन वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, वीडियो देखकर दहल जाएगा आपका दिल

  •  
  • Publish Date - January 27, 2024 / 08:46 AM IST,
    Updated On - January 27, 2024 / 09:00 AM IST

Road Accident in Odisha

ओडिशाः Road Accident in Odisha देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं कई राज्यों में घने कोहरे छाए हुए हैं। जिसके चलते यातायात प्रभावति हो रही है तो दूसरी ओर कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटना बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीमा से सटे ओड़िशा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइक, एक ऑटोरिक्शा, एक ट्रैक्टर और एक एसयूवी का एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Read More: Bhojpuri Actress ने फैंस को कर दिया हैरान, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा Sexy Video 

Road Accident in Odisha जानकारी के अनुसार, हादसा बोरीगुम्मा इलाके में हुआ है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें कोरापुट के शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Read More: IPS Transfer : प्रदेश में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IPS अधिकारियों का हुआ तबदला 

घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है, अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एसयूवी और ऑटो-रिक्शा एक ही दिशा से आ रहे थे, और एक ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान एसयूवी ऑटो-रिक्शा से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में एसयूवी से टकरा गई।

Read More: Ram Lala Darshan Yojana: मोदी की गारंटी का एक और वादा होगा पूरा, रामलला के ननिहाल से इस दिन चलेगी अयोध्या के लिए निशुल्क ट्रेन 

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं घटना को लेकर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दुख जताया और मृतक के परिजनों केा तीन तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp