तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 31, 2021 10:35 am IST

कोयंबटूर, 31 जनवरी (भाषा) तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के समीप रविवार को एक दोपहिया वाहन और सीमेंट लदे वाहन में टक्कर की वजह से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाइक पर 26 वर्षीय व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी एक महिला रिश्तेदार सवार थे। व्यक्ति कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। वे तीनों तंजावुर जा रहे थे और दुर्घटना का शिकार हो गए।

व्यक्ति और दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में