राजस्थान में अनेक जगह आंधी चलने का अनुमान

राजस्थान में अनेक जगह आंधी चलने का अनुमान

राजस्थान में अनेक जगह आंधी चलने का अनुमान
Modified Date: May 7, 2026 / 12:20 pm IST
Published Date: May 7, 2026 12:20 pm IST

जयपुर, सात मई (भाषा) राजस्थान में अनेक जगह बृहस्पतिवार से तेज धूल भरी हवाएं (आंधी) चलने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी। मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, सात मई से आगामी तीन चार दिन राज्य के जोधपुर संभाग व आसपास के इलाकों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की पूरी संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी दिनों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह आगामी दो-तीन दिन में ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होगी। नौ मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व पश्चिमी भागों में ‘हीटवेव’ का नया दौर नौ मई से शुरू होने की संभावना है।

वहीं बृहस्पतिवार सुबह तक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं कहीं पर बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश बाड़ी (धौलपुर) में 11.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस फलौदी में रहा।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में