LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 19th April 2026: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 19 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक

Ads

Today Live Breaking News and Updates 19th April 2026: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 16 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 08:43 AM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 11:01 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 19th April 2026

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 19th April 2026: तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया है। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।

Today Live Breaking News and Updates 19th April 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में 131वें संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाने के मुद्दे पर पार्टी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई संगठन पदाधिकारी मौजूद हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कांग्रेस और INDI गठबंधन ने विरोध कर महिलाओं की खुशियों में बाधा डालने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है और कांग्रेस अंग्रेजों की तरह “फूट डालो और राज करो” की नीति अपना रही है। सीएम ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जो सीधे तौर पर माताओं और बहनों को समर्पित हैं।

The liveblog has ended.