Satna Blue Drum Murder Case: नीले ड्रम में इस हाल में मिला 11 साल का बच्चा, युवक ने पिता से बदला लेने के लिए मासूम का किया ये हाल, देखकर हर कोई हुआ हैरान

Ads

Satna Blue Drum Murder Case: सतना के एक घर में नीले ड्रम में 11 वर्षीय बच्चे का शव मिला है। बच्चे का शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

  • Reported By: Mridul Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 07:13 PM IST

Satna Blue Drum Murder Case/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • सतना के एक घर में नीले ड्रम में 11 वर्षीय बच्चे का शव मिला है।
  • बच्चे का शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Satna Blue Drum Murder Case: सतना: मध्य प्रदेश के सतना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक घर के अंदर नीले ड्रम में 11 वर्षीय बच्चे का शव मिला है। नीले ड्रम में बच्चे का शव मिलने की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये पूरा मामला सतना जिले के कोलगवां क्षेत्र के बैंक कालोनी का है। (Satna Blue Drum Murder Case) यहां एक बच्चे का शव नीले ड्रम में मिला है। अब तक सामें आई जानकारी के अनुसार, आरोपी का बच्चे के पिता के साथ पुराना विवाद था और इसी रंजिश के चलते उसने 11 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Satna Blue Drum Murder Case:  आरोपी ने हसिया से गला रेतकर मासूम की हत्या की और उसके बाद उसके शव को अपने ही घर में नील ड्रम में छिपा दिया। बदबू आने के के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जब जांच की तो घर के अंदर नीले ड्रम में बच्चे का शव मिला। (Satna Blue Drum Murder Case) पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-