LIVE NOW
Today Live News and Breaking Updates 2 April 2026: हनुमान जयंती पर पीएम मोदी, अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, देशवासियों के लिए की ये कामना

Ads

Today Live News and Breaking Updates 2 April 2026: हनुमान जयंती पर पीएम मोदी, अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, देशवासियों के लिए की ये कामना

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 09:07 AM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 10:17 AM IST

Today Live News and Breaking Updates 2 April 2026 देशभर में 2 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Today Live News and Breaking Updates 2 April 2026 मेरे सभी देशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का अपार आशीर्वाद सभी पर बरसाएं, ताकि हमारे राष्ट्र की शक्ति और अधिक बढ़ सके। जय बजरंगबली!

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री हनुमान जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु राम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय श्री राम।”

इन्हें भी पढ़ें:-