सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के शीर्ष नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Ads

सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के शीर्ष नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 05:54 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 05:54 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) ईसाई धर्म के प्रमुख धड़े सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के शीर्ष नेता मोरान मोर इग्नाशियस अफ्रेम द्वितीय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एंटीओक और ऑल द ईस्ट के प्रमुख तथा यूनिवर्सल सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख परम पावन मोरान मोर इग्नाशियस अफ्रेम द्वितीय से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमने कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की।’’

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा