Cream Roll Viral Video / Image Source : X / SCREENGRAB
नई दिल्ली : Cream Roll Viral Video आजकल सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों को डरा दिया है। यह वीडियो सबकी पसंदीदा मिठाई ‘क्रीम रोल’ के बारे में है। हम सभी बचपन से क्रीम रोल बड़े शौक से खाते आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें फैक्ट्री में कैसे बनाया जा रहा है? वायरल हो रहे इस वीडियो ने क्रीम रोल की सफाई को लेकर एक ऐसी सच्चाई दिखाई है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। IBC24 इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाँ ये क्रीम रोल बन रहे हैं, वहाँ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। Viral News Today क्रीम को एक बहुत ही गंदी बाल्टी में रखा गया है। हद तो तब हो गई जब क्रीम बाल्टी से बाहर फर्श पर गिर जाती है और उसे दोबारा उठाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। बनाने का यह तरीका इतना खराब है कि इसे देखकर किसी का भी मन खराब हो सकता है। फैक्ट्री की हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
यह वीडियो X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद से ही इस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने देश में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर चिंता जताई है, तो कुछ ने दावा किया है कि बाजार में मिलावटी और नकली क्रीम रोल धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्त निगरानी नहीं रखता, तब तक आम जनता की सेहत इसी तरह खतरे में बनी रहेगी।
इतने गंदे तरीके से बनते हैं आज पता चला, आज के बाद कभी नहीं खाऊंगा pic.twitter.com/6suYbBxGen
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) February 26, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-