दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी
Modified Date: January 18, 2023 / 11:15 am IST
Published Date: January 18, 2023 11:15 am IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन कॉरिडोर के एक खंड पर ट्रेन सेवा में देरी हुई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डीएमआरसी ने यात्रियों को सतर्क करने के लिए ट्वीट किया। इसने सुबह ट्वीट किया, ‘‘मजेंटा लाइन के बारे में जानकारी : कालिंदी कुंज और ओखला पक्षी अभयारण्य के बीच सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है।’’

सूत्रों ने कहा कि देरी कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण हो सकती है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

कई यात्रियों ने देरी के कारण हुई असुविधा को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में