रांची में आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

रांची में आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

रांची में आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: August 31, 2022 1:28 am IST

रांची, 30 अगस्त (भाषा) झारखंड के रांची जिले में 15 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ उसके घर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि पीड़िता ने नारकोपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके 26 वर्षीय आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

नारकोपी थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है जब लड़की घर में अकेली थी।

उन्होंने बताया कि उसके परिवार के सदस्य खेती के काम के लिए पास के एक खेत में थे।

मामले की आगे जांच जारी है।

भाषा सं. नोमान

नोमान


लेखक के बारे में