तृणमूल नेता जहांगीर खान का सहयोगी जबरन वसूली और चुनाव बाद हिंसा के आरोप में गिरफ्तार

Ads

तृणमूल नेता जहांगीर खान का सहयोगी जबरन वसूली और चुनाव बाद हिंसा के आरोप में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 07:06 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 07:06 PM IST

कोलकाता, 28 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान के एक करीबी सहयोगी को दक्षिण 24 परगना जिले से जबरन वसूली, धमकी और मारपीट सहित कई आरोपों के संबंध में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी इसराफिल चकदार बागनानगर-दो ग्राम पंचायत का मुखिया है और उसे बुधवार रात फाल्टा थाना क्षेत्र के हासिमनगर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, स्थानीय लोगों को धमकाने और मारपीट सहित कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। जांच के आधार पर उसे हासिमनगर से गिरफ्तार किया गया।’

चकदार को खान का करीबी सहयोगी माना जाता है। खान फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को हुए मतदान से पहले चुनावी मुकाबले से हटने के बाद से कथित तौर पर फरार है।

यह गिरफ्तारी 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद हासिमनगर में व्यापक विरोध प्रदर्शन होने के कुछ हफ्तों बाद हुई है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश