त्रिपुरा: पति की हत्या के आरोप में महिला और उसका साथी गिरफ्तार

Ads

त्रिपुरा: पति की हत्या के आरोप में महिला और उसका साथी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 21, 2024 / 06:02 PM IST,
    Updated On - July 21, 2024 / 06:02 PM IST

अगरतला, 21 जुलाई (भाषा) त्रिपुरा के खोवाई जिले में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और महिला के साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि किंकर देबनाथ (47) का शव 19 जुलाई को उनके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कराईलोंग इलाके में मिला था।

जांच के दौरान पुलिस ने किंकर की पत्नी पूर्णिमा देबनाथ और उसके साथी अमित घोष को पूछताछ के लिए बुलाया।

तेलियामुरा पुलिस थाने के प्रभारी राजीव देबनाथ ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘पूछताछ के दौरान पूर्णिमा ने कबूल किया कि उसने और ‘रियल एस्टेट’ कारोबार में उसके साथी अमित ने 18 जुलाई की रात वारदात को अंजाम दिया।’

अधिकारी ने बताया कि पूर्णिमा ने पहले अपने पति को बेहोश कर दिया और फिर अपने साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष