ओडिशा : सड़क हादसे में ट्रक चालक जिंदा जला

ओडिशा : सड़क हादसे में ट्रक चालक जिंदा जला

ओडिशा : सड़क हादसे में ट्रक चालक जिंदा जला
Modified Date: November 24, 2024 / 05:32 pm IST
Published Date: November 24, 2024 5:32 pm IST

बालासोर, 24 नवंबर (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले के लक्ष्मणनाथ इलाके में एक ट्रक के डिवाइडर से टकराने से उसमें आग लग गई, जिससे उसका चालक जिंदा जल गया।

पुलिस ने बताया कि जलेश्वर पुलिस थाने के कर्मी और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब रहे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की जलकर मौत हो गई। उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर लक्ष्मणनाथ टोल प्लाजा के पास सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में