चेन्नई, 16 अप्रैल (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की मासिक सहायता और निर्धन तबके की महिलाओं की शादी के वास्ते आठ ग्राम सोना देने का वादा किया गया है।
विजय ने इन महिलाओं की शादी के लिए सोने के अलावा उच्च गुणवत्ता वाली रेशम की एक साड़ी देने का भी वादा किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के वास्ते पांच लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण और बच्चों को बीच में पढ़ाई छोड़ने से रोकने के लिए माताओं को प्रतिवर्ष 15 हजार रुपये देने का भी आश्वासन दिया।
विजय ने पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के लिए पूर्ण सहकारी फसल ऋण माफी और धान के लिए 3,500 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया।
भाषा
देवेंद्र नरेश
नरेश