सिविल सेवा अधिकारियों के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

सिविल सेवा अधिकारियों के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

सिविल सेवा अधिकारियों के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
Modified Date: October 23, 2023 / 12:10 am IST
Published Date: October 23, 2023 12:10 am IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारियों के नाम पर कथित फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी रवि सिंह (22) और श्याम कुमार (22) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के विश्लेषण के दौरान प्रकाश में आया कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर तैनात एक आईपीएस अधिकारी की तस्वीर वाला अकाउंट खोला गया था। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने बच्चों/मरीजों की मदद के बहाने अपने बैंक खातों में दान मांगने के लिए इस फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल किया।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि जब पैसों के लेनदेन का विवरण निकाला गया तो पुलिस को आरोपी के प्रतापगढ़ में होने की सूचना मिली, जिसके बाद छापेमारी की गई और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह ने खुलासा किया कि वह आईपीएस, आईएएस और आईआरएस अधिकारियों के असली सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीरें और अन्य जानकारियां निकालकर फर्जी खाते बनाता था।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज


लेखक के बारे में