नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) मध्य दिल्ली के बुद्ध गार्डन पार्क में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता को जानते थे और घटना तब हुई जब वे मंगलवार शाम पार्क में साथ में टहलने गए थे।
इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह और उसके दो दोस्त पार्क में गए थे, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
भाषा रवि कांत नेत्रपाल
नेत्रपाल